बड़ी खबर: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हैं नई दरें



जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल में आई नरमी की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कटौती की गई है। आज यानी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली कटौती की गई है। आज पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे तक की कमी की गई है। वहीं डीजल के दाम में भी 16 पैसे तक की कटौती की गई है। पिछले दिन (गुरुवार) को राजधानी में पेट्रोल की कीमत 80.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.22 रुपए प्रति लीटर थी।


क्या है आज पेट्रोल के दाम राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.22 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं आज डीजल के दाम 73.06 रुपए प्रति लीटर है।



सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों से लोगों में सरकार के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है। कांग्रेस सहित सभी पार्टियां भी ईधन के बढ़ते दामों का विरोध कर रही है। भारी बढ़ोतरी के चलते वाहनों के किराये भाड़े से नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।



राहुल दे चुके हैं कीमत कम करने की चुनौती
बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने ट्वीटर पर पीएम मोदी को चुनौती दी थी कि वह ईंधन की कीमतों को कम कर के दिखाएं। उन्होंने अपने ट्वीट्स में लिखा था, "प्रिय पीएम,आप विरासत कोहली का फिटनेस चैलेंज कबूल कर दिया गया देखकर खुशी हुई। मेरी तरफ से भी एक चैलेंज है: ईंधन की कीमतें कम करने या फिर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन चलाने के लिए आप को ऐसा करने के लिए मजबूर करेगी। मुझे आप की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहेगा। "
                        Watch Video⤵⤵✔

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ