बालोतरा. केरल में आई भीषण बाढ़ से नगर के उद्यमियों की भी परेशानियां बढ़ गई है। बालोतरा में तैयार नाइटी की 40 फीसदी बिक्री अकेले केरल व शेष देश के अन्य प्रदेशों में होती है। इस पर केरल में माल खराब व बिक्री प्रभावित होने पर के चलते उनका भुगतान अटकने की संभावना है। इसको लेकर उद्यमियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं सामान्य जन जीवन होने में अधिक समय लगने पर उद्योग भी प्रभावित होने को लेकर उद्यमी चिंतित हैं।
केरल में इस वर्ष सामान्य मानसून वर्षा से 31 फीसदी अधिक बारिश होने से भीषण बाढ के हालात हैं। वहां 94 वर्ष बाद एेसे हालात बनने से शहर व सैकड़ों गांव जलमग्न से हो गए हैं। सैकड़ों लोग मरने के साथ लाखों लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। एयरपोर्ट तक जल मग्न होने पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुए हैं। इससे आमजन अधिक परेशान है।...
0 टिप्पणियाँ