48 घंटों में राजधानी समेत राजस्थान के इन छह जिलों में हो सकती है जोरदार बारिश, तेजी से आगे बढ़ रहा ‘मानसून‘





जयपुर। मौसम विभाग ने आज सुबह आगामी 48 घंटों का पूर्वानुमान जारी किया। मौसम विभाग का कहना है कि कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद ऊपरी तंत्र बनने से एकाएक मौसम बदला है। बदले मौसम के बाद कई जिलों में बारिश हुई है। बारिश से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में लू का प्रकोप थम गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में जयपुर समेत छह जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।



करीब एक पखवाड़े की गर्मी और एक दिन पहले पलटे मौसम के बाद शुक्रवार रात राजधानी जयपुर के कई इलाकों में बादल बरसे। जयपुर में 6.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। जयपुर में चली तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात कई जिलों में तेज हवाएं चली और बारिश का दौर शुरू हो गया। रात में हुई बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।


होर्डिंग गिरे, उड़ गया सामान

राजधानी जयपुर में बीती रात 12 बजे बाद तेज व ठंडी हवाओं का दौर चला। इससे राजधानी जयपुर में कई जगह होर्डिंग गिर गए। कई जगह लोगों की घरों पर रखा सामान उड़ गया। बारिश से शहर में कई जगह सडक़ों पर पानी भर गया। चारदीवारी के भीतर बारिश के पानी से नालियां ब्लॉक हो गई और कचरा सडकों पर फैल गया।


15 से 20 जून तक Monsoon करेगा प्रदेश में एंट्री
राजस्थान में मानसून तय समय पर आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून के प्रवेश का अनुमान 15 से 20 जून और राजधानी जयपुर में 25 से 26 जून के आसपास का है। लेकिन प्रदेश में मानसून से पहले ही मौसम हर दिन करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने जयपुर, नागौर, बूंदी, सीकर, कोटा और बारां सहित कुछ जिलों में हल्की से तेज बारिश आने की संभावना जताई है।


यहां आफत बनी मानसून की पहली बारिश

मानसून की पहली बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गया है। मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। सडक़ों पर पानी भर गया है। वाहन रेंग-रेंग कर चलने पर मजबूर हैं, तो वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में 9 से 12 जून तक तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया था, साथ ही शनिवार को मानसून के मुंबई में दस्तक देने की संभावना जताई थी जो सच साबित हुई।
.

मौसम में घुली ठंडक

गुलाबी नगरी के आसमान में आज सवेरे ही बादलों की आवाजाही जारी है। इससे गर्मी में बुरी तरह से तप रहे राजधानी के लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में बारिश होने की संभावन जताई है। रात में हुई बारिश से कूलर और पंखों से भी थोड़ी राहत मिली है। आज सवेरे भी मौसम खुशनुमा होने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।


लू का प्रकोप थमा

मौसम विभाग का कहना है कि कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद ऊपरी तंत्र बनने से एकाएक मौसम बदला है। बदले मौसम के बाद कई जिलों में बारिश हुई है। बारिश से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में लू का प्रकोप थम गया है।

           
              Watch Video⤵⤵👇⤵

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ